सामाजिक संस्था ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाए धूम्रपान प्रतिबंधित के बैनर : नशामुक्ति का दिया संदेश


सामाजिक संस्था ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाए धूम्रपान प्रतिबंधित के बैनर : नशामुक्ति का दिया संदेश


बुरहानपुर (निप्र) - सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशानुसार सामाजिक संस्था सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता का कार्यक्रम जिले में चलाया जा रहा है।जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नशे पर आधारित पोस्टर व बैनर के द्वारा शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध का संदेश दिया जा रहा है। जिसका अवलोकन जनमानस ने किया एवं सभी ने उसकी सराहना की। 

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि आज भारत बुरी तरह से नशे की समस्या से जूझ रहा है। यह बेहद जटिल और बहुआयामी मुद्दा है जो देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक ताने बाने को क्षति पहुँचा रहा है। नशीली दवाओं की लत लगातार बढ़ने से निजी जीवन में अवसाद, पारिवारिक कलह, पेशेवर अकुशलता और सामाजिक सह-अस्तित्व की आपसी समझ मे समस्याएं सामने आ रही हैं। हमारे युवा नशे की लत के ज्यादा शिकार हैं। चूँकि युवावस्था में कैरियर को लेकर एक किस्म का दबाव और तनाव रहता है। ऐसे में युवा इन समस्याओं से निपटने के लिए नशीली दवाओं का सहारा लेता है और अंततः समस्याओं के कुचक्र में फंस जाता है। इसके साथ ही युवा एक गलत पूर्वधारणा का भी शिकार होते हैं। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर धुएँ के छल्ले उड़ाना और महँगी पार्टीज में शराब के सेवन करना उच्च सामाजिक स्थिति का प्रतीक भी जान पड़ता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post