बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करौली घाट पर शनिवार को इंदौर से अकोला जा रही यात्री बस 60 फीट खाई में गिर गई ।
हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े घायलों को एंबुलेंस वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
सूत्रों की जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह 6 बजे की है इंदौर से बस आकोला जा रही थी बस ड्राइवर ने बस को शाहपुर थाना क्षेत्र के करौली घाट से होते हुए पहाड़ी के रास्ते पर निकाल दिया जिसके कारण बस घाट चढ़ते समय अचानक बंद हो गई चालक ने बस को रोककर रिवस लेने का प्रयास किया तो जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और सीधे खाई गिर गई 20 से अधिक गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे घटना के पास बस चालक और परिचालक फरार हो गया है यात्रियों ने ड्रायवर पर शराब के नशे में ड्राईविंग का आरोप लगाया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार