जिले में संचालित विस्फोटक सामग्री फैक्ट्रियाँ, मैगजीन एवं फटाखा गोदामों की अधिकारियों द्वारा जांच की गई।


बुरहानपुर - Collector Burhanpur  सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार विस्फोटक अधिनियम अंतर्गत विभिन्न धाराओं के पालन, सुरक्षा के इंतेजाम, जारी लायसेंस की वैधता, स्टॉक रजिस्टर, आसपास रहवासी ईलाके की निर्धारित मापदण्ड अनुसार दूरियाँ, सुरक्षा उपकरणों सहित अन्य बिन्दुओं पर जांच की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिये है कि, समस्त विस्फोटक सामग्री फैक्ट्रियाँ, मैगजीन एवं फटाखा गोदामों की जांच निरंतर की जायें। अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की जायेगी।


इन गोडाउनों की गई जांच

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़ ने अनुभाग नेपानगर अंतर्गत मेसर्स माँ जोगनिया एक्सप्लोसिव, ग्राम लोखण्डिया खकनार एवं मेसर्स ओम बागेश्वराय नमः इन्टरप्राईजेस ग्राम तेलियाथड़ में विस्फोटक मैगजीन आदि की निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।



वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक ने अनुभाग बुरहानपुर अंतर्गत विस्फोटक मैगजीन, मेसर्स भवानी सिंह कानावत ग्राम मोरदंडखुर्द, फटाखा मैगजीन मेसर्स रिया फायर वर्क्स ग्राम दर्यापुर, फटाखा मैगजीन मेसर्स श्री पापा फायर वर्क्स ग्राम दर्यापुरकलां, फटाखा निर्माण मैगजीन मेसर्स भारत ब्लास्टिंग पाउडर एवं फायर वर्क्स फतेहपुर एवं फटाखा निर्माण मैगजीन मेसर्स जैन हिंद फायर वर्क्स गारबर्डी निम्बोला आदि की जांच की। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, भण्डारण एवं जारी लायसेंस का सत्यापन किया तथा गोदामों में सुरक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षा उपकरणों को दुरस्त रखने के निर्देश दिये। तहसीलदारों द्वारा भी आवंटित फटाखा दुकानों की जांच की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post