बुरहानपुर। भाजपा संगठन द्वारा चलाये जा रहे गांव चलो अभियान के तहत बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 1 महाजनापेठ में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने लाभार्थी हितग्राही, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रवास के दौरान श्रीमती पटेल ने पूर्व सैनिक, प्रतिभावान छात्र, नए वोटर, भेंट की।
इस दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में भारत सर्वशक्तिमान एवं विश्व गुरू बनने जा रहा है। उन्होंने कहा की पार्टी ने जन-कल्याण की दिशा में सराहनीय काम किया है। योजनाओं का लाभ प्रत्येक गाँव और गरीब को मिल रहा है। भाजपा ने हमेशा सिद्वान्त ओर विचारों की लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के कुशल नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। श्रीमती पटेल ने कहा सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्याकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत के साथ जुट जाने का आव्हान किया। प्रवास के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर, करुणा भट्ट, हीरालाल बडगुजर, भरत इंगले, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार