सडक सुरक्षा सप्ताह मे हेलमेट व बेल्ट लगाने वाले व्यक्तियों को गुलाब देकर सम्मानित किया

दतिया - नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार) दतिया व यातायात पुलिस दतिया द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा जी के दिशानिर्देशन मे सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में सामुदायिक जागरूकता के प्रयास जारी हैं। सडक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स को झाँसी चुंगी, बम बम महादेव, पीतांबरा मंदिर पर यातायात पुलिस के सहयोग के लिए उतारा गया। सुरक्षा सप्ताह मे स्वयंसेवकों द्वारा आमजन को यातायात नियमों के बारे मे जागरूक किया जारहा है।

कार्यक्रम के तहत युवाओं द्वारा चेक पॉइंट्स पर ड्यूटी की गयी व हैलमेट व सीटवैल्ट लगाने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे उन्हें युवाओं द्वारा समझाइयश दी गयी कि एक छोटी सी लापरवाही उनके व उनके परिवार के लिए कितनी घातक हो सकती है। दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गयी।  

युवाओं द्वारा गांधीगिरी का परिचय दिया गया। सडक सुरक्षा सप्ताह मे नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक शहर के अलग-अलग पॉइंट्स पर यातायात पुलिस का सहयोग किया जारहा हैं। कार्यक्रम मे अभिषेक लिटोरिया, उपेंद्र, आयुष राय, आयुष सविता, शिवा राय, मुदित शाक्य, अशोक शाक्य, विकास तिवारी, भूपेंद्र कुशवाहा, रवि कुशवाह, रवि बघेल कुलदीप अहिवार विवेक राहुल नीरज शैलेन्द्र निकेश आदि युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post