श्री स्वामीनारायण मंदिर में वेस्टर्न कपड़े पहनकर आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश, मंदिर प्रबंधन ने लगाई सूचना

बुरहानपुर। जिले के सिलमपुरा वार्ड में स्थित 109 साल पुराने प्राचीन श्री स्वामीनारायण मंदिर में छोटे कपड़े जैसे मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट, बरमूडा, टॉप वेस्टर्न कपड़े पहनकर आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. यह प्रतिबंध केवल युवतियों व महिलाओं पर ही नहीं है बल्कि पुरुषों के लिए भी हैं. बाकायदा इसका सूचना बोर्ड मंदिर परिसर के सूचना पटल पर लगाया है, ताकि अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालु बोर्ड पर लिखा संदेश पढ़कर बाहर से ही दर्शन कर मंदिर प्रबंधन को सहयोग प्रदान करें. आमतौर पर इस तरह के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इसका विरोध दिखाई देता है, लेकिन श्री स्वामीनारायण मंदिर प्रबंधन के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का श्रद्धालुओं ने खुले मन से स्वागत किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post