खंडवा।जिला पत्र लेखक परिषद जिपलेप परिवार के सदस्य किशोर कुमार के जन्म दिवस 4 अगस्त शुक्रवार सुबह 10 बजे किशोर दा की समाधि स्थल पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर समाधि को दूध जलेबी का भोग लगाया।
जिला पत्र लेखक परिषद जिपलेप ने किशोर कुमार को खंडवा का अनमोल हीरा बताते हुए उन्हें हरफनमौला कलाकार निरूपित किया और कहा कि ऐसी शख्सियत आज तक न तो कभी अवतरित हुई है और ना कभी होगी।उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी दोहराई गई।जिपलेप परिवार के सतीश शर्मा,कमल नागपाल,गिरिराज सिंह सेंगर,रविंद्र जोहरी,पंडित जितेंद्र उपाध्याय,रवि मोहनानी और अशोक पालीवाल आदि सदस्य इंदौर रोड स्थित किशोर दा की समाधि पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सदस्यों ने ने किशोर दा के गीत गुनगुना कर गीतांजलि भी दी।
Tags
खंडवा समाचार