सफाई कर्मचारी का पेड़ पर लटका मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप


बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका के पूर्व सफाई कर्मचारी की लाश रविवार सुबह नेपा मांडवा रोड पर एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकी मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
सूचना मिलते ही नेपा थाना पुलिस घटनास्थल पर पर पहुंची। जहां पुलिस द्वारा शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।

आपको बता देकी शंकर धौलपुरे 40 निवासी संजय नगर नेपानगर का शव रविवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । 
मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे । वही मृतक के भाई कैलाश धौलपुरे के अनुसार वह नगर के वार्ड नंबर एक में सफाईकर्मी था। 15 जुलाई से काम पर से बंद होने के बाद से वह टेंशन में रहने लगा था। वाही परिजनो का कहना है कि शंकर ऐसा कदम उठा सकता है ऐसा हमने कभी नहीं सोचा था। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह नेपानगर मांडवा रास्ते पर छगन पटेल की नवाड़ पर शंकर फांसी के फंदे पर लटका मिला ,जब खेत में मजदूर पहुंचे तो उन्होंने छगन पटेल को बताया । फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस मामले की जांच कर रही है। शंकर उन 188 कर्मचारियों में शामिल है जिन्हें पिछले दिनों नपा से काम से हटाया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post