पिकनिक मनाने गया बुरहानपुर 16 वर्षीय युवक की गहरे पानी मे डूबने से मौत

बुरहानपुर :- निंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर इच्छापुर हाईवे पर स्थित चौड़े नाले के गहरे पानी में डूबने से 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई पुलिस की जानकारी अनुसार मृतक फरहान अहमद पिता हाजी अहमद निवासी अड्डे की मस्जिद के पास मंडी बाजार अपने तीन दोस्तों के साथ सोमवार शाम को पिकनिक मनाने के लिए पहाड़ी से बहने वाले चौड़े नाले पर आया था इस दौरान गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल हुए तो मदद के लिए इंदौर इच्छापुर हाईवे पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तैराको की मदद से  युवक क़ो बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टरों द्वारा युवक क़ो मृत घोषित करने पर युवक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है हादसे के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लगने के साथ ही परिवार में मातम छाया हुआ नौजवान बच्चे की की जान चले जाने से आप क़ो बता दे की पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार शहर की जनता व नौजवान युवाओं को समाचार पत्र हुआ सोशल मीडिया के जरिए बताया वह कह जा रहा है कि बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है ऐसी जगह पिकनिक व घूमने नहीं जाए जिससे आपकी औऱ आपके परिवार के जान का खतरा हो फिर भी कई ऐसे नौजवान है जो अपने माता-पिता को बिना बताए घूमने व पिकनिक सेल्फी बनाने नदी नाले व घटो पर जाते हैं माता पिता अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखे जिससे आपकी आंखों का तारा आपकी आंखों के सामने रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post