आयुर्वेद के अनुसार गर्मी में क्या खाएं और क्या न खाएं ?


र्मी में क्या खाएं ? - 

गर्मी के मौसम में ठंडी तासीर और चिकनाई वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके लिए आप सत्तू का घोल, दूध-चावल की ठंडी खीर, छाछ, लस्सी, आम पन्ना, नारियल पानी, नींबू पानी, ककड़ी, तरबूज, मौसमी फलों का रस, पुदीना, गुलकंद, सौंफ और धनिया का सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों में पाचन शक्ति काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए आपको गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए। 

इस मौसम में मीठे और सुपाच्य आहार का सेवन करना चाहिए। 

आप अपनी डाइट में लौकी, पेठा, परवल, बथुआ, छिलका सहित आलू, करेला, कच्चा केला, चौलाई, छिलका सहित मूंग और मसूर की दाल, दूध, आंवला, संतरा, आम, कोकम, नारियल आदि को शामिल कर सकते हैं।

गर्मी में क्या न खाएं ? - 

गर्मी के मौसम में कड़वे, कसैले, तीखे, खट्टे, तेज मिर्च-मसाले वाले, तले हुए, नमकीन और बासी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

खट्टा दही, फ्रिज में रखा पानी, अंडा, मांस, मछली, उड़द की दाल, चने की दाल, बैंगन, शहद, सिरका, खटाई, शराब आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।




Post a Comment

Previous Post Next Post