बुरहानपुर की छात्राओं ने भोपाल में आयोजित विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में मारी बाजी


बुरहानपुर
- स्थानीय सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर की छात्राओं ने राज्य स्तर पर भोपाल में आयोजित विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 


आईं ए एस ई भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया प्राचार्य श्रीमती नीना गुप्ता के निर्देशन में एवं श्रीमती मनीषा भावसार एवं श्रीमती पवार मैडम के मार्गदर्शन में बनाई गई नाटिका को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है ।


उक्त प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर शाला परिवार में हर्ष का माहौल है शाला परिवार के समस्त सदस्यों ने छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया है ।

उक्त उक्त नाटिका का चयन 17 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई के लिए किया गया है बुरहानपुर सावित्री बाई फुले कन्या शाला  की छात्राएं अब मुंबई में  विज्ञान नाटिका की प्रस्तुति देंगी

Post a Comment

Previous Post Next Post