बुरहानपुर - शिकारपुरा थाना क्षेत्र में कल रात्रि में गणपति जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों को शिकारपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 31.08.22 की रात्रि में सालीवाड़ा निवासी फरियादी ने गणेश स्थापना के लिए जा रहे जुलूस पर शिकारपुरा पानी की टँकी के पास कुछ लोगों द्वारा पथराव करने की रिपोर्ट की।
पुलिस द्वारा घटना की तस्दीक़ की जाकर आरोपियों के विरुद्ध तत्काल अपराध क्र. 541/22 धारा 147, 148, 149, 336, 506 भा.द.वि. का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धर-पकड़ हेतु थाना प्रभारी शिकारपुरा के नेतृत्व में तत्काल टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा पथराव करने वाले आरोपी
(1)फिरोज पिता शेख भीकन, उम्र 42 साल
(2) शेख़ यासीन पिता शेख अब्दुल उम्र 22 साल
(3) शेख़ अनीस पिता शेख युसूफ, उम्र 24 साल
(4) शहजाद पिता सलीम उम्र 26 साल
(5) रिजवान पिता मोहम्मद रियाज उम्र 25 साल
(6) इरफान पिता शेख युनूस उम्र 32 साल
(7) अमीनुद्दीन पिता सलाउद्दीन उम्र 32 साल सभी निवासी शिकारपुरा पानी की टंकी के पास, शिकारपुरा को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
