अधिक दाम पर उर्वरक बेचने वं अनियमितता मिलने के कारण उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया

बुरहानपुर - किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों से शिकायते प्राप्त हो रही थी कि मेसर्स नवकार फर्टिलायजर सिरपुर द्वारा अधिकतम खुदरा मूलयो से अधिक दाम पर उर्वरक विक्रय किया जा रहे है। किसानों व्दारा भेजे गये विडियों में दुकानदार व्दारा अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दर पर उर्वरको के भाव बताये जा रहे थे। जिस संबंध में कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला बुरहानपुर व्दारा गठित दल व्दारा सिरपुर स्थित मेसर्स नवकार फर्टिलायजर का निरीक्षण किया गया। फर्म के लायसेंस, बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर, बिल्टी व्हाउचर, कीमत प्रदर्शन बोर्ड, दुकान तथा गोदाम में रखे उत्पादो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि बिल बुक में किसानों के हस्ताक्षर है तथा उर्वरक अधिकतम खुदरा दाम सीमा में विक्रय किये गये है। स्टॉक रजिस्टर में दर्शाई उर्वरकों की उपलब्ध मात्रा एवं गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध मात्रा में अन्तर है, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं है। स्टॉक का मासिक प्रतिवेदन कार्यालय को नही भेजा जा रहा है, ना ही इसकी कोई फाईल संधारित है। उत्पादों की कीमतो के प्रदर्शन बोर्ड पर दिनांक एवं संधारित स्टॉक स्थिति अध्यतन नहीं है। जिस कारण से मेसर्स नवकार फर्टिलायजर सिरपुर का उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post