बुरहानपुर - लालबाग रोड़ स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार शाम को भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ |
शाम 7.30 बजे संगीतमय सामुहिक महाआरती हुई । श्रद्धालुओं से भरे मंदिर प्रांगण में संगीतमय भजन संध्याका सुन्दर आयोजन शुरू हुआ |
फेमिली फ्रेन्ड भागचन्द पहाड़िया ने बताया कि नवचेतना महिला मण्डल ग्रुप द्वारा टिम टिमाते हुए दीपकों से मंगलाचरन प्रस्तुत किया । संगीत के साथ लय मे मधुर भजनों की प्रस्तुती आलोक पाटोदी , गौरव गंगवाल , श्रीमती रिना जैन एवं साथी गायकों ने सुन्दर प्रस्तुती दी , श्रोताओंने भक्तिमय धार्मिक भजनों का आनंद लिया ।
कार्यक्रम के मध्य मे महिलाओं के ग्रुप ने भक्ति नृत्य की सुन्दर प्रस्तुती दी , जिसमे श्रीमती मृदुला राजेन्द्र जैन एवं श्रीमती अनिता निर्मल जैन भी साथ मे झूमती हुई दिखी |
संपूर्ण महाआयोजन का संचालन भागचन्द पहाड़िया ने किया । अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम की समाप्ती पर अल्पाहार एवं ठंडाई समाज जनों के लिए रखा गया ।
42 वर्षों के पूर्व आचार्य विद्यानन्दजी महाराज के सान्निध्यमे दानवीर सेठ स्व . श्रीपालजी जैन के द्वारा महावीर दिगम्बर जैन मंदिर की स्थापना हुई थी ।
Tags
बुरहानपुर समाचार