जिले के कांग्रेसियों ने शहीदी दिवस पर शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

बुरहानपुर - देश के महान सपूत शहीद भगत सिंह जी,सुखदेव जी एवं राजगुरु जी को आज ही के दिन अंग्रेज सरकार द्वारा फाँसी दे दी गई थी,भले ही हमारे देश के इन युवा शहीदों को अंग्रेजी हुकूमत ने हमसे छीन लिया हो किन्तु उनकी अमिट छाप आज भी हमारे दिल मे उनसे कोई नही निकाल सकता,वे आज भी हमारे लिए वंदनीय है। 
उक्त उदगार व्यक्त किये पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी शहीदी दिवस के अवसर पर जिला युवक कांग्रेस के नेतृत्व में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजलि अर्पित की गई इस अवसर पर बड़ी मात्रा में कांग्रेस जन उपस्थित हुए। पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष किशोर महाजन,रफीक गुल मोहम्मद, महिला जिला अध्यक्ष सरिता भगत,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबेद उल्ला, गौरी दिनेश शर्मा, अमर यादव, अजय उदासीन,दिनेश शर्मा, कमलेश शाह,मुशर्रफ खान, राजेश पवार,सुनील सिन्हा, कैलाश यावतकर, रविंद्र महाजन,सेवादल सोशल मीडिया सेल संदीप पाटिल,जावेद कुरेशी, इनाम अंसारी,साबिर खान, नरेंद्र काकड़े, नौशाद अहमद, अब्बास मोमिन,अलीम अंसारी,खलील अहमद, मोहम्मद वसीम, तौसीफ खान, सज्जाद काकड़ दिनेश यादव लोकेश महाजन, शहजाद नूर, संदीप जाधव ,लोकेश डोरे, खलील सलामत,शफीक मीर, मुजाहिद मीर,आदि ने सभी शहीदों को श्रद्धा पूर्वक याद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post