ताप्ती नदी का जलस्तर हुआ कम जल संकट को दे रहे निमंत्रणताप्ती नदी का जलस्तर हुआ कम जल संकट को दे रहे निमंत्रण


बुरहानपुर - ताप्ती नदी का जल स्तर कम हो गया है कईं जगह काई जमा नजर आ रही है जल संरक्षण के प्रयास नाकाफी होने के कारण हर साल ताप्ती नदी का काफी जल व्यर्थ बह जाता है हर साल गर्मी से पहले राज घाट सहित आसपास के घाटों के सामने पानी काफी कम नजर आता है इस साल काफी अच्छी बारिश हुई है लेकिन फिर भी ताप्ती का जलस्तर कम हो गया है जलस्तर कम होने से आसपास के जल स्रोतों पर इसका असर पड़ने लगा है खास बात यह है कि ताप्ती नदी के कुछ हिस्सोें में तो जल संरक्षण के प्रयास होते हैं लेकिन कईं जगह पानी व्यर्थ ही बहने दिया जाता है शहर के मध्य से होकर बहने वाली ताप्ती नदी का जल स्तर तेजी से कम हो रहा है इस के सिकुडते पाट गर्मी में जल संकट को निमंत्रण दे रहे है दरअसल समय रहते प्रशासन के जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नही दिया जिस के चलते बारिश का पानी व्यर्थ बह गया साथ ही इस नदी में अवैध रूप से की जाने वाली सिंचाई भी जल स्तर कम होने का बडा कारण है प्रशासन और ग्राम पंचायतो के द्वारा समय रहते नदी के विभिन्न हिस्सों पर बोरी बंधान के काम पर ध्यान नही दिया गया साथ ही नदी पर बने बेराज के गेट भी समय से बंद नही किए गए जिस के चलते फरवरी माह के पहले ही ताप्ती नदी का बडा जल स्तर बहुत कम हो गया है नदी का जल स्तर और कम होने पर नदी के आस पास के कुंए और बावडीयों पर भी इस का विपरित प्रभाव पडेगा यहां कुंए और बावडीयों समय से पहले सूख जाऐगी जिस से जल संकट का सामना करना पडेगा शहर के मध्य से होकर बहने वाली ताप्ती नदी के होने के बावजूद यहां गर्मी के दिनों में लोगों को जल संकट का सामना करना पडता है प्रतिवर्ष बारिश के बाद नदी पर बोरी बंधान किया जाता है पर पिछले दो वर्षो से जिला प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया है इसी का परिणाम है कि ताप्ती नदी का जल स्तर फरवरी माह के आरंभ से ही कम हो गया है जो आने वाले समय में और अधिक कम होने की संभावना है


Post a Comment

Previous Post Next Post