नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव ने दो बूंद पिला कर पोलियो बूथ पर किया शुभारंभ

बुरहानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्ययालय बुरहानपुर, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर एवं जनजागृति संस्था बुरहानपुर के सयुक्त तत्वधान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को शास्त्री वार्ड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय में देश के नौनिहाल जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चो को 2 बुंद पोलियो की दवा पिलाकर नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाज सेवी व पेरालीगल वालेंटियर महेंद्र जैन के विशेष आतिथ्य में व जायन्ट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी, जनजागृति अध्यक्ष, पीएलवी डाँ. फौजिया सोड़ावाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मेहुल जैन, पीएलवी अशोक गुप्ता, सदस्य सुनील सलुजा, कार्यकारणी सदस्य कैलाश अग्रवाल, पीएलवी सुमेरा अली, आसिफ शेख, बेला तारकस, डाँ किरण ठाकुर, स्वास्थ विभाग की एएनएम पुष्पा शुक्ला, आंगनवाडी कार्यकर्ता सुनिता हजारी, शबनम बानो सहित अन्य मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी अध्यक्ष शोभा चौधरी एवं अध्यक्ष डॉ फौजिया सोड़ावाला ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post