वो कौन सी बातें हैं जिनकी वजह से दोस्तों के बीच आ सकती है दोस्ती में दरार

कई बार दोस्तों की कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो आपके बीच दूरियां पैदा कर देती है. जानिए ऐसी कौन सी वजह हैं जिनसे आपकी दोस्ती में दरार आ सकती है.

1- भरोसा- दोस्ती ही नहीं बल्कि किसी भी रिश्ते में भरोसा सबसे अहम होता है. दोस्ती में जब भी आप किसी के अपने मन की बात शेयर करें और वो किसी दूसरे से आपकी बातें शेयर कर ले तो इससे विश्वास टूट जाता है. कभी आपको किसी मदद की जरूरत है और दोस्त चाहकर भी आपकी मदद नहीं करे तो भी बुरा लगता है. इससे दोस्ती में दरार आ सकती है.

2- दखलंदाजी- ऐसा कई बार होता है कि हमें लगता है कि दोस्त को सब बताना जरूरी है, लेकिन कुछ बातें शेयर करने से बचते हैं. अगर आपके दोस्त में ऐसी आदत है कि आप हर वक्त एक दूसरे की लाइफ में इंटरफेयर करते हैं. छोटी-छोटी बातों में आप या आपका दोस्त दखलंदाजी करता है तो इससे दोस्ती में कड़वाहट आ सकती है.

3- क्रेडिट लेना- कई बार ऐसे दोस्त भी होते हैं जो आपकी अच्छी चीजों का क्रेडिट खुद ले जाते हैं. अगर आपका कोई आइडिया है तो उसे अपना बता देंगे. आपने कोई अच्छा काम किया है तो उसकी वाहवाही खुद लूट लेगें. ऐसे लोगों के साथ दोस्ती ज्यादा लंबी नहीं चलती है. आपको अपने दोस्त के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए.

4- आपके दोस्तों को अपना बना लेना- कई बार जब आपका कोई दोस्त बनता है और वो आपके पुराने दोस्तों को अपना बना लेता है तो ये थोड़ा अजीब लगता है. इससे दोस्ती में दरार आ जाती है. लड़कों में खासतौर से किसी लड़की की वजह से दोस्ती में दरार आ जाती है. अगर आप जिसे दिल ही दिल चाहते हैं आपका दोस्त उसे सीधे जाकर प्रपोज कर दे तो दिल टूट जाता है. ऐसे में दोस्ती का रिश्ता सबसे पहले टूटता है.

5- हमेशा मदद मांगना- कई दोस्त ऐसे होते हैं जो आपका भरपूर फायदा उठाते हैं. अक्सर आपसे कुछ न कुछ मांगते रहेंगे. कभी पैसे दे दे भाई, कभी बाइक दे दे, कभी कोई कपड़ा तो कभी गैजेट्स. ऐसे लोगों से दोस्ती लंबे समय तक नहीं चल पाती है और रिश्ते टूट जाते हैं.

6- नीचा दिखाना- दोस्ती में अगर आप किसी को नीचा दिखाते हैं तो समझो आपकी दोस्ती ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने दोस्त को भी नीचा दिखाए बिना नहीं रह पाते हैं. आपको हमेशा अवॉयड करेंगे. इससे आपकी दोस्ती पर असर पड़ता है. आपका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सकता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post