इतवारा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के गले से चैन स्नेचिंग की गई


बुरहानपुर - गणपति नाका थाना क्षेत्र के इतवारा में एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन अज्ञात बदमाश ले उडा, बुजुर्ग महिला मदद के लिए आवाज लगाती तब तक अज्ञात बदमाश रफु चक्कर हो गया सूचना पर गणपति नाका पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीडित बुजुर्ग महिला से अज्ञात बदमाश का हुलिया जानने की कोशिश पीडित बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जानकारी के अनुसार महिला की सोने की चेन एक लाख रूपए कीमती बताई जा रही है खूद पुलिस कप्तान राहुल कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना कर पुलिस अफसरो व कर्मचारियों को जल्द से जल्द अज्ञात चेन स्नैचर का पता लगाने के निर्देश दिए है

Post a Comment

Previous Post Next Post