बुरहानपुर - शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा ने शिवसैनिक साथियों के साथ बुरहानपुर जिला पुलिस मुख्यालय पहुँच कर जिला पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा को मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री श्री पं. नरोत्तम मिश्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम इच्छापुर में घटित १७ माह की मासूम अबोध बालिका के जघन्य हत्या की कठोर निंदा की और अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड देते हुए फास्ट ट्रेक कोर्ट द्वारा फांसी दी जाने की मांग की।
पकड़े जाने पर विकृत मानसिकता के नर पिशाची अपराधी को न्यायालय के दंड के पूर्व सामाजिक दंड देते हुए इच्छापुर से पैदल नंगा न्यायालय तक लाया जाए ताकि भविष्य में कुत्सित मानसिकता रखने वाले इंसानी रूप में समाज में फैले भेडियो को सबक मिले और ऐसे अपराध की पुर्नावृत्ति नहीं हो |