इतिहास में दर्ज 20 नवंबर के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

20 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड ने 1815 में गठबंधन किया।

रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से 1829 में यहूदियों को निकाला गया।

अमेरिका के वांशिगटन में 1866 में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।

यूक्रेन 1917 में गणराज्य घोषित हुआ।

कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की 1917 में स्थापना।

ब्रिटिश सेना ने 1942 में लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।

जर्मनी में 1945 में बीस से अधिक नात्सी अफ़सरों पर युद्धापराधों को लेकर मुकदमा शुरु।

जापान का 1945 में अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।

इजरायल में 1949 में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।

पॉली उमरीगर ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।

अमेरिका ने 1968 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

39 वर्षों तक स्पेन पर शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रैंसिस्‍को फ्रैंको की 1975 में मौत हो गई थी.

अफ्रीकी देश बुरुंडी में 1981 में संविधान अंगीकार किया गया।

भास्कर उपग्रह को 1981 में छोड़ा गया था।

माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 1985 में जारी हुआ।

अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए 1994 में लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।

वेल्स की राजकुमारी डायना ने 1995 में वेल्स के राजकुमार से अलगाव और अपने विवाहेत्तर संबंधों के बारे में बीबीसी टेलीविज़न पर खुल कर बात की।

अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान ‘कोलम्बिया’ फ़्लोरिडा के 1997 में कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का 1998 में पहला माड्यूल जारी।

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 2007 में राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।

अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में 2015 में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।

पी वी सिंधु ने 2016 में चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया

20 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान बबीता फोगाट का जन्म 1989 में हुआ।

20 नवंबर को हुए निधन

रूस के प्रसिद्ध लेखक लियोन टॉलेस्ट्वाय (leo Tolstoy) का निधन 1910 में हुआ।

स्पेन के तानाशाह जनरल फ़्रैंको का निधन 1971 में हुआ।
प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का निधन 1984 में हुआ।
बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का निधन 2009 में हुआ।
भारत की प्रसिद्ध कवियित्री निर्मला ठाकुर का निधन 2014 में हुआ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का निधन 2017 में हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post