19 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- नौवें एशियाई खेल 1982 में दिल्ली में शुरु।
- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में लागू हुआ।
- भारत की ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
- कर्णम मल्लेश्वरी ने 1995 में भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
- कल्पना चावला 1997में अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2000 में 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।
- आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का 2002 में लास एंजिल्स में निधन।
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2005 में भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
- भारत ने 2006 में परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
- अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में 2007 में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
- संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
19 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
- भारत की चौथी प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का जन्म 1917 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का जन्म 1918 में हुआ।
- रूसी भाषाविद् और महाकवी यूरी नोरोजोव का जन्म 1922 में हुआ।
- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का जन्म 1923 में हुआ।
- हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का जन्म 1924 में हुआ।
- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का जन्म 1928 में हुआ।
- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ज़ीनत अमान का जन्म 1951 में हुआ।
- भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स और प्रसिद्ध अभिनेत्री का सुष्मिता सेन जन्म 1975 में हुआ।
19 नवंबर को हुए निधन
- प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का निधन 1980 में हुआ।
- समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का निधन 2008 में हुआ।
Tags
ज्ञान सँसार