कृष्ण जन्माष्टमी पर गौ सेवा व पौधारोपण का आयोजन

बुरहानपुर -  30-8 -2021 - कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लाइफ़ फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों द्वारा गौ सेवा का संकल्प लेते हुए गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और चारा खिलाया। 
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती तसनीम मर्चेंट ने बताया कि धार्मिक सांस्कृतिक सद्भाव की दृष्टि से गाय की सेवा का हमारे भारतीय परिवेश में अत्यधिक महत्व है। 

पृथ्वी पर पशुओं के साथ इंसानों को प्रेम पूर्वक रहना चाहिए ऐसा सांकेतिक संदेश गायों की सेवा माध्यम से हम समाज को देते हैं।
इसी के साथ प्रति प्रकृति के संरक्षण हेतू अंध मुक बघिर पाठशाला में  कदम्ब के पौधे का रोपण भी किया गया।इस अवसर पर श्रीमती सरोज ठाकुर, श्रीमती सरिता भगत,श्रीमती वैशाली नवलक्खे, सुहानी ठाकुर आशीष ठाकुर आदि उपस्थित रहे रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post