अगर आप खाने के साथ कोल्डड्रिंक पीते हैं तो हो जाइये सावधान : शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

देखा गया है कि कई लोगों को खाना खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत होती है,

अगर आप लंच या डिनर के साथ कोल्ड ड्रिंक या ठंडा पानी पीते हैं, तो यह आपके लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है.

आयुर्वेद में भी खाने के बाद गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है. आइए हम बताते हैं खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या पड़ता है शरीर पर असर-

पाचन तंत्र कमज़ोर -

कोल्डड्रिंक जैसी ठंडी चीजें पाचन क्रिया को धीमी कर देती हैं. - भोजन के साथ पेय पदार्थ लेना सही नहीं हैं. इससे पाचन शक्ति पर बुरा असर होता है. -
खाने के साथ सोडे के सेवन से पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है.
चायनीज फूड खाने के बाद तो खासतौर पर गरम पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकि मैदा आंतों में न चिपके. 

शुगर बढ़ने का खतरा- 

जब आप खाना खाते हैं तो आप खाने में कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य पोषक तत्वों का सेवन करते रहते हैं, लेकिन जब आप इसके साथ कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो ड्रिंक की शुगर भी आपके शरीर में जाती है और आपके शरीर में शुगर की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है।

हड्डियों पर पड़ता है असर- 

ज्यादातर सॉफ्ट ड्रिंक्स में काफी मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है। जिससे शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में दिक्कत होती है। और आपकी हड्डियों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। ये हमारे दाँतों को भी कमजोर बना देती हैं।

बॉडी के डीहाइड्रेट होने का खतरा बढ़ता है- 

सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने के बाद सादा पानी या हेल्दी ड्रिंक पीने के चांस कम हो जाता है। इस वजह से आपके शरीर को जो इलेक्ट्रोलाइट, आवश्यक विटामिन और मिनरल्स चाहिए होते हैं, आप उसे वो नहीं दे पाते। साथ ही, सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन आपकी बॉडी को डीहाइड्रेट करता है।

मोटापा व कैंसर का ख़तरा -

ज़्यादा शुगर और अन्य केमिकल्स की वजह से मोटापा और कैंसर जैसी परेशानियों से बचने के लिए खाने के एकदम बाद ठंड़ी चीजों का सेवन करने से बचें। खाने के आधा घंटा बाद गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे शरीर में विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे।

लीवर की समस्या -

कोल्डड्रिंक में Fructose पाया जाता है जो की बहुत ही जल्दी Fat के रूप में बदल जाता है. इससे फैटी लीवर जैसी समस्याएं हो जाती हैं. 

दिमागी समस्या -

कोल्डड्रिंक का ज्यादा इस्तेमाल करने पर आपके दिमाग में Stress Harmone Cortisol ज्यादा मात्रा में बनता है.जिससे बहुत ज्यादा तनाव में रहना, Memory कम हो जाना, हमेशा भावुक होते रहना और सिर दर्द की शिकायत रहना,चिड़चिड़ापन, गुस्सा आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

यूं तो खाने के बीच कोल्ड ड्रिंक क्या पानी भी नहीं पीना चाहिए. पर अगर आप पीना ही चाहते हैं तो बेहतर होगा कि सादा या गुनगुना पानी ही पिएं. - जितना हो सके ठंडे पेय से दूर ही रहना चाहिए।


Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




Post a Comment

Previous Post Next Post