अब Paytm पर भी बुक कर सकेंगे कोरोना वैक्सीन का स्लॉट : जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली - अगर आप अब तक कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक नहीं कर पाए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 

अब आप ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम की मदद से आप अपने मोबाइल से आसानी से वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। पेटीएम की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि अब से पेटीएम यूजर्स इस ऐप पर वैक्सीन के लिए स्लॉट खोज सकेंगे व बुक भी कर सकते हैं।

देश मे कोरोना वैक्सीनेशन को सरल और तेज करने के लिए पेटीएम के अलावा मेकमाईट्रिप और इंफोसिस, समेत एक दर्जन से अधिक डिजिटल कंपनियों को वैक्सीनेशन के स्लॉट बुकिंग करने की मंजूरी दी गई है।

दरअसल पिछले महीने ही कोविन को थर्ड पार्टी वेंडर के साथ जोड़ने के लिए नया दिशानिर्देश जारी किया गया था। इस मंजूरी के बाद अब पेटीएम यूजर्स को बड़ी राहत मिली है। पेटीएम के कोरोड़ों यूजर्स इसी ऐप की मदद से अपने लिए कोरोन वैक्सीन के लिए अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में स्लॉट बुक कर सकेंगे।

प्रक्रिया -

  • सबसे पहले आपको Paytm App ओपन करना होगा और फीचर सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको Vaccine Finder के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको एक विंडो दिखाई देगी, जहां आप COVID vaccination slot की उपलब्धता देख सकते हैं। स्लॉट सर्च करने के लिए आपको अपने राज्य और जिले का पिन कोड एंटर करना होगा और अपनी उम्र डालनी होगी। इसके बाद आपको फर्स्ट और सेकेंड डोज की डिटेल डालनी होगी। सभी डिटेल्स एंटर करने के बाद आपको Check availability के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। वैक्सीनेशन अपॉइंटमेंट के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। अब बॉक्स में OTP एंटर करने के बाद आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • Paytm अब आपके क्षेत्र में उपलब्ध वैक्सीन स्लॉट की जानकारी मिलेगी। आपको अपने मर्जी के मुताबिक हॉस्पिटल और तारीख का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद ऐप पर आपको वैक्सीन लेने के लिए टाइम स्लॉट चुनना होगा। आप अपनी मर्जी से मौजूद टाइम स्टॉल चुन सकते हैं।
  • टाइम स्लॉट सेक्शन के ऊपर यूजर्स को बेनिफिशरी की लिस्ट नजर आएगी। इसमें से आपको उस व्यक्ति को चुनना होगा, जिसे कोविड वैक्सीनेशन लेना है। इसके बाद आपको Schedule Now पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आप कोविड वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकते हैं।
  • ध्यान दें कि जिस व्यक्ति के लिए आपको स्लॉट बुक करना है, अगर वह लिस्ट में नहीं है तो उसे आप जोड़ सकते हैं। नए बेनिफिशरी का नाम आप मैनुअल ऐड कर सकते हैं। आपको Add New पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप वैक्सीनेशन के लिए उस व्यक्ति का नाम सलेक्ट कर सकते हैं। बता दें कि कोविड वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS आएगा, जिससे आपकी अपॉइंटमेंट कंफर्म हो जाएगी। 


    मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लाइन को टच करें 👈

    Post a Comment

    Previous Post Next Post