बुरहानपुर - जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग के साथ लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए और जिन लोगों ने इन गाइडलाइन का पालन नहीं किया. उनके खिलाफ कार्यवाही करने से भी नहीं हिचकिचाई।
लोगों ने कोरोना काल के दौरान किस प्रकार लापरवाही बरती इसका अंदाजा जिला प्रशासन की कार्रवाई के आंकड़ों से लगाया जा सकता है।
अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने एवं मास्क न लगाने पर निरंतर रूप से चालानी कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 12 जून को ग्रामीण क्षेत्र में 200 व्यक्तियों पर, शहरी क्षेत्र में 406 व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की गई है।
वहीं आज दिनांक तक जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 35 हजार 578 व शहरी क्षेत्र में 58 हजार 923 व्यक्तियों पर कुल 1 करोड़ 13 हजार 100 रूपये की चालानी कार्यवाही की गयी है।
के लिए बता दें कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए सरकार ने महामारी अधिनियम लागू किया. जिसमें अलग-अलग कृत्य के लिए अलग-अलग कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया था. हालांकि प्रशासन की कुछ कोशिशें काफी हद तक कामयाब भी रही. लेकिन महामारी के इस दौर में भी कई लोग अनावश्यक रूप से बाजार में घूमने फिरने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार