आलमगंज क्षेत्र में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भयानक आग...मशीनें और कपड़ा जल कर हुआ ख़ाक,करोड़ों के नुकसान की आशंका

बुरहानपुर - आलमगंज क्षेत्र में विष्णु कॉटन फैक्ट्री में रात को 3:00 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। 
फैक्ट्री में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक श्याम आडवाणी को दूरभाष पर सूचना दी कि यहां आग लग गई फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे तो देखा पूरी फैक्ट्री आग की लपटों से घिरी हुई थी ।
फैक्ट्री से आग की लपटें आसमान छू रही थी फैक्ट्री में भारी मात्रा में रखा कपड़े का माल और मशीनें जलकर राख हो गई ।
रात 3:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक आग बुझाने का काम चलता रहा आग की लपटें इतनी विकराल थी कि सुबह तक कपड़े की गठानों से आग की लपटें निकलती रही।
मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर एक-एक कपड़े के थान को हटाकर आग को बुझाने का काम किया।
लगभग 20 दमकल की गाड़ियों की मदद से सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। 
बुरहानपुर शहर में यह सप्ताह भर में दूसरी घटना है जब इतनी भयानक आग लगी है इससे पहले डाकवाड़ी में डॉक्टर गुप्ता के यहां आग लगी थी।
फैक्ट्री मालिक शाम आडवाणी ने बताया कि रात को 3:00 बजे फोन आया था यहां आकर देखा तो आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया है उनके मुताबिक लगभग 3 करोड़ों का नुकसान हुआ है, नुकसान ज्यादा भी हो सकता है रात को जैसे ही आग लगी थी नगर निगम के अधिकारी और पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post