एमपी बोर्ड 9वीं-12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा आज से प्रारंभ...कोरोना गाइडलाइंस का किया जा रहा है पालन

बुरहानपुर - कोरोना की गाइड लाइन के साथ ही पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश और जिला मुख्यालय पर भी एमपी बोर्ड की 9 वीं से 12वीं तक कि अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू कर दी गई है।
शासन से मिले आदेश के बाद सभी स्कूलों में कक्षा 9वी कक्षा 11वीं के साथ-साथ कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं का अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल घोषित कर परीक्षा ली जा रही है। जिसका आज सोमवार को पहला दिन था पहला पेपर कक्षा 11वीं कक्षा नौवीं का गणित अकाउंट केमिस्ट्री का था तो वही कक्षा 12वीं का गणित का पेपर था दोनों ही परीक्षाएं अलग-अलग समय में ली जा रही है।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को कोरोना की गाइडलाइंस अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जा रहा है मुंह पर मास्क लगाना जरूरी है शाला में प्रवेश करते वक्त और शाला से बाहर निकलते वक्त हाथों को सेनीटाइज किया जा रहा है स्कूल प्राचार्य नीना गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अर्धवार्षिक परीक्षा ली जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post