गणेश प्रतिमाओं व ताजियों के विर्सजन की व्यवस्था करेंगे नगरीय निकाय

खण्डवा(शेख़ आदिल)- 25 अगस्त, 2020 - कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष सार्वजनिक स्थलों पर ताजियों एवं गणेश प्रतिमाओं की स्थापना जिले में कहीं भी नहीं की गई है।


कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने नगर निगम आयुक्त खण्डवा के साथ साथ अन्य नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि गणेश प्रतिमाओं व ताजियों के विर्सजन के लिए वाहन व टैंकरों की व्यवस्था कर नगरीय निकायों के कर्मचारियों की वार्डवार ड्यूटी लगाई जायें, ताकि वे अपने अपने क्षेत्र की गणेश प्रतिमाओं व ताजियों को विर्सजन के लिए संकलित कर उनका विर्सजन करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post