आजकल ज्यादातर फंक्शन में थर्माकोल के कप में चाय आती है या होटल्स में भी थर्माकोल के कप में ही चाय सर्व की जाती है।
लेकिन थर्माकोल में चाय पीना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है जानकारों की माने तो थर्माकोल के कप में चाय पिने सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है दरअसल ये पालीस्टीरीन से बने होते हैं जो बेहद नुकसानदेह है।
इसलिए जब थर्माकोल के कप में चाय उड़ेली जाती है इसके थोड़े तत्व चाय के साथ हमारे शरीर में भी चले जाते है और कई बार ये कैंसर का कारण बन सकते है।
थर्मोकोल के कप के नियमित इस्तेमाल से पेट संबधी परेशानियां भी हो सकती हैं डॉक्टर्स का मानना है कि थर्मोकोल के इन कपों पर आर्टिफीसियल वाक्स की एक लेयर चढ़ाई जाती है ताकि ये कप लीक न करें इसलिए जब भी हम ये चाय पीते है तो ये वेक्स हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है और इस वजह से आंतो में भी संक्रमण हो सकता है इससे पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है।