क्या आप जानते हैं कि आपके डॉक्टर पर्चे पर आखिर क्यों लिखते हैं Rx ?

बुरहानपुर - डॉक्टरों को दवाई का पर्चा लिखते वक्त अक्सर आपने उसके सबसे ऊपर Rx लिखते हुए देखा होगा। जाहिर है आपके दिमाग में ये सवाल भी आया होगा कि ऐसा क्यों लिखा जाता है। अगर आपको नहीं पता कि दवाई के पैकेट और डाक्टर के पर्चे पर Rx क्यों लिखा जाता है तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

लैटिन भाषा में Rx एक चिन्ह है जिसका अंग्रेजी में मतलब Take होता है। इस हिसाब से इसका मतलब हुआ 'लेना'। इसका एक सीधा सा मतलब ये है कि डॉक्टर आपको वे दवाएं लेने के लिए कह रहा है।

ये तो एक सामान्य बात है लेकिन अब हम आपको बताते हैं Rx के पीछे वो कहानी जिसे आपको कई डॉक्टर्स खुद भी नहीं बता पाएंगे। 

चिकित्सा के क्षेत्र में यूनान यानि मिस्त्र का बहुत योगदान है। दअरअसल मिस्त्र के ही एक देवता हैं होरस जिनकी आंख Rx की तरह है। उनकी इस आंख को अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है और इसलिए एक वजह ये भी है कि डॉक्टर पर्चे पर Rx लिखते हैं।

इसके अलावा डॉक्‍टर्स कई बार शॉर्टकट में भी दवाई के पर्चे पर कुछ लिख देते है। दरअसल डॉक्‍टर की लिखावट में छुपे होते है कई राज।
आज हम आपको बताते है कि आखिर क्‍या लिखते है । 

इनमे से प्रमुख शब्द है…

Rx= उपचार
q= प्रत्येक
qD= प्रतिदिन
qOD= हर एक दिन छोड़कर
qH= हर घंटे
S= के बिना
C= के साथ
SOS= जरूरत पड़ने पर
AC= भोजन से पहले
PC= भोजन के बाद
BID= दिन में दो बार
TID= दिन में तीन बार
QID= दिन में चार बार
OD= दिन में एक बार
BT= सोते समय
BBF= नाश्ते से पहले
BD= रात को भोजन से पहले
Tw= हफ्ते में दो बार
QAM= हर सुबह
QP= हर रात
Q4H= हर चार घंटों में
HS= सोते समय

PRN= जरूरत के मुताबिक

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लाइन को टच करें 👈

Post a Comment

Previous Post Next Post